फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report on six people

जमाती की जानकारी छिपाने पर छह लोगों पर मुकदमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Report on six people
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। हरदोई में जमात में शामिल होकर लौटे धौलपुर के जाकिर में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर उसके जीजा के परिवार को जिला अस्पताल में रखा गया है। उनके नमूने लिए गए हैं। जाकिर के बारे में सूचना छिपाई गई थी। इस पर थाना सदर में जाकिर और उसके जीजा सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। धौलपुर के राठौर कॉलोनी निवासी जाकिर में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वह हरदोई में जमात में शामिल होकर आया था। 29 अप्रैल को आगरा में आया था। तीन दिन रुका था। उसका जीजा अनवर सदर के रोहता में रहता है। वह जीजा के घर में रुका था। जाकिर ने नमाज भी अदा की थी। इसके लिए मस्जिद में गया था। बाद में अनवर के भाई अंसार के घर भी रुका था। जाकिर को धौलपुर में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके जीजा के परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके नमूने लिए गए हैं। इन लोगों ने जाकिर के बारे में सूचना नहीं दी। पुलिस को गांव के लोगों ने बताया था। इस पर एसआई गंगा प्रसाद ने मौलाना मोहम्मद अशरफ, अंसार, सफीना, अनवर, मीना, जाकिर के खिलाफ धारा 188, 270 और 270 में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed