फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pollution level down

मार्च में सबसे कम रहे धूल कण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
pollution level down
एयर क्वालिटी - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। शुक्रवार को रुक-रुक कर हुई बारिश का असर शनिवार की वायु गुणवत्ता पर पड़ा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई एयर क्वालिटी इंडेक्स की रिपोर्ट में शनिवार को आगरा में धूल कणों की मात्रा मानक से काफी कमी दर्ज की गई। मार्च में सबसे अच्छी हवा शनिवार को ही आंकी गई जब आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स महज 51 रहा। इसमें भी कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा सबसे ज्यादा 51 रही जबकि पार्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम यानी बेहद सूक्ष्म धूल कणों की मात्रा 44 तक ही दर्ज की गई। सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड भी मानक से काफी कम चल रहे हैं। होली के बाद से ही लगातार आगरा की हवा में सुधार हुआ है जबकि बीते सालों के मार्च के महीने में वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 से ज्यादा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed