फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   outer people will live in school,

अब बाहर से आने वाले लोग रहेंगे स्कूलों में, प्रधान करेंगे व्यवस्थाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
outer people will live in school,
जसराना। दिल्ली, नोयडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद एवं अन्य शहरों एवं राज्यों से आने वाले लोगों के कारण गांवों का माहौल बिगड़ रहा है। डाक्टरों द्वारा चैक करने एवं उन्हें चौदह दिन तक घर में रहने की सलाह के बाद भी लोग पालन नहीं कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर शासन एवं प्रशासन सजग हो गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम जसराना कुमार चंद्र ने प्रधानों को अपने गांवों के आसपास स्कूलों में व्यवस्थाएं करने को कहा है। बाहर से आने वाले लोगों को दस दिन तक इन्हीं स्कूलों व कालेजों में रखा जाएगा। जांच के बाद ओके होने पर उन्हें घर जाने की अनुमति मिलेगी। एसडीएम कुमार चंद ने बताया कि प्रधानों के सहयोग से स्कूलों एवं कालेजों में रहने की अस्थायी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed