फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   other state people is painful for health department

अन्य राज्यों से आ रहे लोग स्वास्थ्य विभाग के लिए बन रहे सिर दर्द

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
other state people is painful for health department
- फोटो : AMAR UJALA
अन्य राज्यों से जनपद में आ रहे लोग स्वास्थ्य विभाग के लिए सिर दर्द बन रहे हैं। अभी तक 835 लोग अन्य राज्यों से सुहागनगरी में आए हैं। पूरे देश में एक साथ लॉकडाउन घोषित होने के बाद लोग अपने घरों पर वापस आ रहे हैं। आशा कार्यकर्ता, एएनएम क्षेत्र के भ्रमण कर चुकी हैं। नियमित लोगों के आने से आंकड़े हर रोज बदल जाते हैं। बाहर से आने वाले लोगों की खबर मिलती है, तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच के लिए दौड़ी जाती हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 835 लोग दूसरे राज्यों से आए हैं। सुहागनगरी से कोरोना से बचाने के लिए बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानाी की जा रही हैं। संदेह होने पर हर व्यक्ति की जांच हो रही है। ताकि संक्रमित मरीज सुहागनगरी के लोगों में कोरोना न फैला सकें। स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई थी। आशाओं ने हजारों घरों का भ्रमण करने के बाद सूची सौंप दी है। किंतु यह आंकड़ा हर रोज बदल रहा है। दिन-रात्रि में लोग बाहर से जनपद में आ रहे हैं। कुछ लोगों की जानकारी लग पा रही है तो कई लोग चोरी-छिपे ही घरों में पहुंच जाते हैं। सर्वाधिक लोग दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और जयपुर से आ रहे हैं। कस्बा खैरगढ़ के नगला भवानी में भी 24 से ज्यादा लोग अन्य राज्यों से आए। वहीं, इंदुमई में भी छह लोग आए। इसी तरह अन्य गांवों में लोग आते रहे। कई स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंची।
विज्ञापन
सीएमओ डा. एसके दीक्षित का कहना है कि गांव में बाहर से आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। जहां भी जानकारी लगती है तो हम टीम भेजकर जांच कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed