फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   online study during lockdown

लॉकडाउन में पढ़ाई का न हो नुकसान, इसलिए आनलाइन शुरू की तैयारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
online study during lockdown
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण से बचाव के कारण लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया है। इस कारण स्कूल, कोचिंग सेंटरों की छुट्टी हो गई है। अन्य देश और शहरों में भी रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चे भी इन दिनों घर वापस आ गए हैं। लॉकडाउन 21 दिन चलेगा, ऐसे में पढ़ाई का नुकसान न हो, इसलिए घर बैठे ही आनलाइन पढ़ाई करना शुरू कर दिया है। कुछ स्कूलों में आनलाइन ही होमवर्क दे दिया गया है। बच्चे कोचिंग और स्कूल समय में घर ही अपने मोबाइल और लैपटाप लेकर बैठ जाते है। अन्य शहरों में कोचिंग में वीडियो वेबकास्टिंग के माध्यम से कक्षाएं संचालित होती हैं। कई शिक्षकों ने अपने लैक्चर आनलाइन अपलोड़ कर कर दिए हैं। नीट, आईआईटी की तैयारी करने वाले विद्यार्थी भी आनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। छोटी कक्षाओं में पढ़ाई वाले बच्चों को उनके अभिभावक पढ़ा रहे हैं। इससे बच्चे कोर्स नहीं भूलेंगी और अगली कक्षा की पढ़ाई में आसानी रहेगी। उन्होंने कोर्स आनलाइन निकाल लिया है। बच्चे लॉकडाउन में घर रहकर समय का सदुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
कक्षा नवमीं की छात्रा श्रेयषी कुशवाह ने कहा कि मोदीजी ने कोरोना से बचाने को लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में पढ़ाई भी अधूरी न रहे और समय का सदुपयोग भी हो जाए, इसलिए हमने आनलाइन कक्षा अटेंटड करना शुरू कर दी है। इसमें आनलाइन कई शिक्षकों ने लैक्चर डाले हैं। उनसे पढ़ाई बहुत आसान हो रही है। कुछ कठिनाई आती है तो अपने अभिभावक और आनलाइन ही सवाल कर लेते हैं।
विज्ञापन
कक्षा दसवीं के छात्र रुद्राक्ष शर्मा ने कहा कि कक्षा दसवीं में आ गया हूं। इसलिए स्कूल में कोर्स शुरू कर दिया है। आनलाइन ही होमवर्क दिया जा रहा है। जिसे हम पूरा करते हैं। जो स्कूल का समय रहता था, उसी अनुसार हमने टाइम टेबिल बना लिया है। इससे पूरे दिन घर में बोरियत नहीं होती है और पढ़ाई का नुकसान नहीं हो रहा है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed