फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lasye person from Corona infection

कोरोना संक्रमण से बेपरवाह दिखे ग्रामीण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
lasye person from Corona infection
- फोटो : AMAR UJALA
फिरोजाबाद। जानलेवा वायरस कोरोना से बचाव के लिए सरकार आम जन को जागरूक कर हर संभव कोशिश में जुटी है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग कोराना संक्रमण से बेपरवाह हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे ही दृश्य देखने को मिले। क्रिकेट मैच के दौरान लोग झुंड की शक्ल में नजर आए। कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेंस जैसे उपाय बेहद कारगर हैं। लोगों को साफ-सफाई के अतिरिक्त एक दूसरे से दूर रहने व एक जगह पर भीड एकत्रित नहीं करने की सलाह दी जा रही है। ताकि कोरोना का संक्रमण फैलने से रोका जा सके। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोग इस महामारी को लेकर पूरी तरह बेपरवाह दिखाई दिए। गांव लालई हाथवंत स्थिल खेल मैदान पर कई युवक क्रिकेट मैच के दौरान एक ही जगह पर झुंड की शक्ल में खडे दिखाई दिए। खास बात यह है कि गांव के जिम्मेदार एवं बुजुर्गों ने भी युवकों को समझाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed