फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   identity card issue for rural sweepers

ग्रामीण सफाई कर्मियों को जारी किए परिचय पत्र

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
identity card issue for rural sweepers
- फोटो : AMAR UJALA
जनता कर्फ्यू के दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को घर से कार्यस्थल तक बेरोक टोक आवागमन के लिए परिचय पत्र जारी किए गए हैं। गत दिवस पुलिस द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ बदसलूकी संबंधी शिकायतों के बाद डीपीआरओ ने आनन-फानन में परिचय पत्र जारी कर दिए। कोरोना वायरस का प्रकोप ग्रामीण अंचलों तक नहीं पहुंचे, इसके लिए पंचायती राज विभाग बेहद सजग है। गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों को निरंतर सफाई के निर्देश दिए गए हैं। जनता कर्फ्यू के दौरान गत दिवस ड्यूटी को आते-जाते समय पुलिस द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ बदसलूकी किए जाने की शिकायतें सामने आईं। इसकी जानकारी मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन को भी दी गई। सीडीओ के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जिले की सभी गांव व पंचायतों में तैनात करीब 750 सफाई कर्मचारियों को पास परिचय पत्र जारी कर दिए। सफाई कर्मचारियों को अपरिहार्य स्थिति में सहायता के लिए डीपीआरओ व अन्य उच्चाधिकारियों के फोन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed