फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   direction for bricks factory labour

ईंट-भट्ठा श्रमिकों की व्यवस्था करने के निर्देश 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
direction for bricks factory labour
फिरोजाबाद। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने जनपद के सभी ईंट-भट्टा मालिकों को निर्देश दिए हैं कि उनके यहां ईंट-भट्टे पर जो भी मजदूर ,श्रमिक या कर्मचारी पूर्व से कार्य कर रहे हैं उन्हें वही कार्य पर लगाए रखे। उन्होंने कहा है कि ईंट-भट्टा मालिकों की यह पूर्ण जिम्मेदारी होगी कि उनके यहां से एक भी मजदूर उनके भट्ठे को छोड़कर न जाने पाए। साथ ही ईंट-भट्टा मालिक अपने ईंट-भट्टे पर रुके हुए सभी मजदूर ,श्रमिक तथा कर्मचारियों के भोजन, पानी, दवा रसद, दूध आदि की पूर्ण व्यवस्था करेंगे, परंतु यह ध्यान रखा जाए कि वहां पर सामूहिक भोज का आयोजन न किया जाए। यदि ईंट-भट्ठा के मालिक अपने यहां श्रमिकों का भोजन एक साथ बनवाते हैं तो उन्हें उनके रहने वाले स्थान पर अलग अलग भिजवाया जाए। एक साथ बैठा कर न खिलाया जाए। सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा जाए। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि किसी भी ईंट भट्टे से एक भी मजदूर या श्रमिक की जाने की सूचना मिलेगी तो उस ईंट-भट्टा मालिक के विरुद्ध एपीडेमिक एक्ट सहित विभिन्न अधिनियम व भारतीय दंड संहिता के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट ने सहायक श्रमायुक्त एवं उनके अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए है कि हर ईंट-भट्टा पर काम कर रहे मजदूरों की संख्या, नाम, पत्ता ज्ञात कर पूर्ण ब्यौरा अपने यहां रजिस्टर में दर्ज करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी श्रमिक या मजदूर किसी भी ईंट-भट्टा से न जाने पाए। उन्होंने ईंट-भट्ठा मालिकों को ये भी निर्देश दिए कि कोई भी मजदूर कोई भी समान क्रय करने हेतु ईंट-भट्ठा से बाहर न जाने पाए और न ही वर्तमान में ईंट-भट्ठों पर एक भी मजदूर को बाहर से लाएंगे। साथ ही कोई मजदूर सर्दी, जुखाम, खांसी से संक्रमित होता तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम को देगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed