फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   croup damage report sent to insurance company for claim payment

दावा भुगतान के लिए बीमा कंपनी को भेजी फसल नुकसान की रिपोर्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
croup damage report sent to insurance company for claim payment
- फोटो : AMAR UJALA
फिरोजाबाद। आठ व नौ मार्च को तेज बरसात व ओलावृष्टि के कारण हुए फसल नुकसान से प्रभावित किसानों की सर्वे रिपोर्ट बीमा कंपनियों को अग्रसारित कर दी। राजस्व विभाग द्वारा कराए गए सर्वे के बाद कृषि विभाग ने कराया था बीमित कृषि क्षेत्र का सर्वे। 361 ग्रामों में 650 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान की बात सर्वे रिपोर्ट में कही गई है। इस रिपोर्ट की प्रति निदेशालय भी भेजी गई है। गत आठ व नौ मार्च को जिले में हुई तेज बरसात व ओलावृष्टि के कारण जिले के सभी नौ ब्लाकों में गेहूं, सरसों और आलू की फसल को व्यापक नुकसान हुआ था। डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीमों ने नुकसान का सर्वे करा रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी दी।
विज्ञापन
कृषि निदेशक के निर्देशानुसार बीमित कृषि क्षेत्र का सर्वे कृषि विभाग की टीमों ने किया था। कृषि विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के 361 ग्रामों के 650 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं व सरसों की फसल बरबाद होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
उप निदेशक कृषि डॉ हंसराज के अनुसार फसल बीमा कराने वाले किसानों के दावा भुगतान के लिए इस रिपोर्ट को गत 23 मार्च को ही संबंधित बीमा कंपनी को भेज दिया गया है। रिपोर्ट की प्रति कृृषि निदेशालय को भेजी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed