फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   organically in shamshabad

शमसाबाद के मोहल्ला टीला में फिर बवाल

Sat, 12 Mar 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 12 Mar 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
organically in shamshabad
एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव और फायरिंग - फोटो : demo pic
पिछले साल सांप्रदायिक टकराव के चलते चर्चा में रहे कस्बा के मोहल्ला टीला में शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे फिर से बवाल हो गया। इस बार एक ही समुदाय के दो पक्षों में आधा घंटा तक पथराव हुआ। इसके बाद तीन राउंड फायरिंग की गई।
विज्ञापन


पत्थर लगने से कई लोगों को चोटें आई हैं पर पकड़े जाने के डर से वे अस्पताल नहीं गए। बाद में पुलिस ने पहुंचकर बलवाइयों को खदेड़ा। पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में रुपयों के लेन-देन का विवाद है।
विज्ञापन


एक पक्ष हाजी शब्बीर का है तो दूसरा गुलाम मोहम्मद का। गुलाम पक्ष के रफीक पर शब्बीर के पांच लाख रुपये उधार बताए गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शब्बीर का भतीजा टिन्ना तगादा करने गया था। तभी झगड़ा हो गया। दोनों ओर से लोग आ गए। आमने-सामने का पथराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ओर से गोली चली। तीन राउंड फायर की आवाज सुनी गई। इसके थोड़ी देर बाद ही आई पुलिस ने लाठी फटकारकर लोगों को खदेड़ दिया। इसके बावजूद देर रात तक  मोहल्ले में तनाव बना रहा। एहतियातन आसपास के थानों की फोर्स तैनात की गई। रफीक ने पुलिस को बताया कि वे लोग ब्याज में पांच लाख रुपये दे चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है।


उधर, सीओ फतेहाबाद ने बताया कि पुलिस ने अपनी तरफ से केस दर्ज किया है। इसमें दोनों ओर से कुल मिलाकर 22 लोग नामजद किए गए हैं। 40-50 अज्ञात हैं। नामजद आरोपियों की तलाश में रात में ही दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed