फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   children play indor game in lockdown

कैद में मौज- पतंगे व लूडो कैरम खेल कर भी समय बिता रहे बच्चे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
children play indor game in lockdown
कासगंज में कैरम खेल का टाइम पास करते बच्चे। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी कासगंज ।कोरोना वायरस के चलते हुए 21 दिन के लॉक डाउन के बीच घरों में कैद हुए बच्चों ने मौज मस्ती के लिए अपने साधन ढूंढ लिए हैं। कोई पतंग उड़ा कर समय काट रहा है तो कोई लूडो कैरम खेल कर। परिवार के बड़े सदस्य भी उनके साथ मनोरंजन कर रहे हैं ।कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शासन ने पहले जनता कर्फ्यू लगाया ।उसके बाद 21 दिन का लॉक डाउन घोषित कर दिया ।ताकि लोगों का जीवन सुरक्षित बचा रहे। इतने लंबे समय के लिए घरों में हुई कैद में समय कैसे काटें। इस बात की चिंता बच्चों से लेकर बड़ों तक को सताने लगी। बच्चों ने अपने खेलने का तरीका निकाला तो बड़े भी उनके सह भागी बन गए ।गली मोहल्लों में जो पतंगों की दुकानें खुली हुई है पहुंच उन पर पहुंचकर बच्चे पतंग खरीद लेते हैं ।इसके बाद घर की छतों पर आकर इनको उड़ाने लगते हैं जिससे आसमान में सतरंगी छटा नजर आने लगती है। जो बच्चे पतंग नहीं उड़ाना जानते, उन्होंने कैरम लूडो आदि को अपने मनोरंजन का साधन बना लिया है । परिवार के बड़े सदस्य भी उनके साथ खेलने के लिए बैठ जाते हैं जिससे बच्चों का भी मन बहलता रहे और उनका भी। टीवी देख कर कट रहा समय टीवी देख कर भी लोग अपना समय काट रहे हैं अधिकतर टीवी सेट पर समाचार चैनल चलते रहते हैं ताकि पल-पल की अपडेट ली जा सके। मोबाइल भी बना अच्छा टाइम पास जहां बच्चे मोबाइल पर गेम खेल कर अपना टाइम पास कर रहे हैं। वही बड़े लोग मोबाइल पर पिक्चर एवं सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर व पढ़कर और अपना टाइम पास करने में जुटे हैं। मोबाइल लॉक डाउन के दिनों में अच्छा टाइम पास का साधन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed