फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children participate in race, kabaddi, kho-kho, long jump competition

दौड़, कबड्डी, खो, लंबी कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

Fri, 28 Sep 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Fri, 28 Sep 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
Children participate in race, kabaddi, kho-kho, long jump competition
खेलकूद प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला

कासगंज में सिढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत न्याय पंचायत सरावल में मिनी बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीटीआई राहुल भारद्वाज और मनीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर क्रीडा प्रतियोगिता का आरंभ 100 मीटर दौड़ से कराया। 

विज्ञापन


दौड़ में अंशुल, मानसिंह, राधा, मोहिनी, बनीरू और लंबी कूद में यश कुमार, नीरू, दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में खजुरा, दहेली खुर्द, सरावल, धर्मपुरा की टीमों ने प्रतिभाग किया। सफल प्रतियोगियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन अवनीश कुमार पाल ने किया। 
विज्ञापन


इस दौरान भगवान सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, राजकुमार, सौरभ बाबू, बृजेश पाल, लोकेंद्र, देवेंद्र सिंह, शिवकुमार, विनोद शर्मा, उदयराम, सचिन, राजेंद्र शाक्य, राजपाल सिंह सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ एनपीआरसी सरावल मुकेश कुमार और ग्राम प्रधान सत्यदेव ने फीता काटकर और मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया।

Children participate in race, kabaddi, kho-kho, long jump competition
खेलकूद प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला

वहीं ब्लाक सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव बल्हारपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 27 सितंबर को मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। कबड्डी और खो- खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बल्हारपुर की टीम चैंपियन रही। दौड़ में बल्हारपुर की छात्रा लक्ष्मी एवं अंकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक पीटीआई भरतेंद्र सिंह रहे। 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. चंद्रशेखर शास्त्री, प्रभात कुमार मिश्रा, मानसिंह, कमलेश कुमार, इंद्र दुवे, अंजली, रिचा, महेंद्रचंद्र, पुष्पा शाक्य, देवेंद्र, भूप सिंह, धर्म सिंह, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed