फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agriculture work and fertilizer-seeds sells is running

कृषि कार्य और खाद-बीज की बिक्री रहेगी सुचारू अपर मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
agriculture work and fertilizer-seeds sells is running
- फोटो : AMAR UJALA
फिरोजाबाद। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत घोषित लॉकडाउन के दौरान कृषि संबंधी कार्यों में संलग्न श्रमिकों और खाद-बीज बिक्री व आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रहेगी। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव की ओर से उक्त निर्देश जारी किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह विभाग यूपी अवनीश अवस्थी द्वारा जारी निर्देशों के तहत लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में कृषि कार्यों से जुड़ी कुछ व्यवस्थाएं सुचारू रहेंगीं। फसल कटाई कार्य, खाद-बीज आदि की ढुलाई व ट्रेनों से लोडिंग-अनलोडिंग कार्य में जुटे श्रमिकों को छूट दी गई है।शासन द्वारा निर्देशों के तहत उर्वरक एवं फसल बुबाई के लिए बीज की बिक्री,फसल कटाई जैसे कार्यों में छूट दी गई है।वहीं शासन के निर्देशों के बाद मूंग, मक्का, मूंगफली, ज्वार एवं बाजरा के अतिरिक्त हरी सब्जियों की बोवाई के इंतजार में बैठे किसानों को राहत मिलेगी। इस आशय का पत्र जिले के सभी डीएम एवं एसएसपी को जारी किए गए हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed