जिला अभिहित एवं रसद व खाद्य आपूर्ति के नोडल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि गेहूं के आटे की कमी है। जिले में 15 फ्लोर मिल को परमीशन दी गई है। इनके पास एक हजार किलो गेहूं का स्टॉक है। इसके अलावा डीएम ने सरकारी गोदाम से गेहूं दिलाने के निर्देश दिए हैं। 16 रुपये किलो रेट, 30 रुपये बिक रहा डीएम आगरा ने राशन को आवश्यक वस्तुओं के रेट निर्धारित किये है, परन्तु दुकानों पर दोगुनी कीमत में आटा बिक रहा है। आटे का फिक्स रेट 32 रुपये प्रति किलो है, जबकि दुकानों पर यह 40 से 45 रुपये किलो तक बिक रहा है। इस तरह की शिकायत खाद विभाग को मिली हैं। 900 दुकानों को मिली परमीशन घर घर होम डिलीवरी के लिए ब्रह्स्पतिवार खाद्य सुरक्षा विभाग में किराना स्टोर, आटा मिल, तेल मिल संचलक प्रतिबंध के दौरान दुकान खोलने व रसद वाहनों के पास के लिए पहुचें। नोडल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया पहले दिन आटा, दाल, चावल सप्लाई करने वाले 900 किराना स्टोर को परमीशन दी है। इनके 450 लोडिंग वाहन भी परमिट है। इसके अलावा ईजी डे, बिग बाजार व अन्य स्थानों से भी रोजमर्रा के सामान की होम डिलीवरी की जाएगी।