फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Voter ID-Aadhaar Link: narendra modi government big update on aadhaar card link with voter id

Voter ID-Aadhaar Link: आधार और वोटर आईडी लिंक को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या है जोड़ने की आखिरी तारीख

Sat, 09 Dec 2023 06:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Dec 2023 06:09 PM IST
सार

कानून मंत्री की तरफ से कहा गया कि आधार को लिंक करने की प्रक्रिया संचालित है और वोटर आईडी से आधार को जोड़ने के लिए कोई लक्ष्य नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
Voter ID-Aadhaar Link: narendra modi government big update on aadhaar card link with voter id
आधार कार्ड - फोटो : social media

विस्तार

Voter ID-Aadhaar Link: वोटर आईडी और आधार कार्ड को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। यह जानकारी सरकार की तरफ लोकसभा में शुक्रवार को दी गई। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने अभी तक आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने की शुरुआत नहीं की है। कानून मंत्री की तरफ से कहा गया कि आधार को लिंक करने की प्रक्रिया संचालित है और वोटर आईडी से आधार को जोड़ने के लिए कोई लक्ष्य नहीं दिया गया है।

विज्ञापन


कानून मंत्री ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने बताया है कि आधार को EPIC से जोड़ने का काम अभी नहीं शुरू किया गया है। इसके अलावा फॉर्म 6B जमा करने की समय अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी गई है, लेकिन आधार को वोटर आईडी से जोड़ना अनिवार्य नहीं है। आप चाहें तो अपनी मर्जी से आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


अगर आप आधार को वोटर आईडी से जोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको फॉर्म 6 बी करना पड़ेगा। इसकी समयसीमा को मार्च 2024 के आखिर बढ़ा दिया गया है। एक सासंद के सवाल में कानून मंत्री ने बताया कि जिन व्यक्तियों के पहचान पत्र अलग थे और नाम समान थे, उनका नाम को मतदाता सूची से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


LIC Aadhaar Shila Plan: क्या है एलआईसी की आधारशिला स्कीम, जानिए निवेश करने पर क्या मिल रहे हैं फायदे


वोटर कार्ड जरूरी है? 

कानून मंत्री की तरफ से बताया कि भारत का चुनाव आयोग संवितधान के अनुच्छेद 324 के तहत मतदाता सूची की तैयारी, निर्देशन और कंट्रोल के लिए जिम्मेदार है। आयोग के मुताबिक, यह एक बहुस्तरी सुरक्षा के साथ चुनावी डेटा को स्थिर बनाकर रखता है। चुनाव आयोग के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति का वोटर आईडी (Voter ID) में नाम नहीं है तो उसे मतदान करने का अधिकार नहीं होगा। इसके अलावा आप वोटर आईडी का इस्तेमाल पहचान पत्र और अन्य कामों के लिए भी किया जा सकता है।

PM Kisan Nidhi Yojana: खाते में आ सकती है अटकी हुई 15वीं किस्त, तुरंत करें ये काम, ट्रांसफर हो जाएंगे पैसे

बता दें कि केंद्र की सरकार ने आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ने के लिए कुछ दिन पहले ही एडवाइजरी जारी की थी। इसके बाद इसपर विपक्ष ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद सरकार ने कहा था कि जो लोग चाहे वहीं आधार से वोटर आईडी को लिंक करा सकते हैं। सभी के लिए आधार को वोटर आईडी से जोड़ना अनिवार्य नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed