फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Upcoming IPO in June July 2022 Know These IPO to Invest For High Returns Check Here Details in Hindi

Upcoming IPO: आने वाले ये IPO आपको बना सकते हैं मालामाल, निवेश करने पर मिल सकता है बंपर रिटर्न

Mon, 30 May 2022 02:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 30 May 2022 02:54 PM IST
सार

Upcoming IPO to Invest in June 2022: आज हम आपको आने वाले IPO के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें निवेश करने पर आपको बंपर रिटर्न मिल सकता है। साल के ये बड़े आईपीओ जून या जुलाई के महीने में आ सकते हैं।

विज्ञापन
Upcoming IPO in June July 2022 Know These IPO to Invest For High Returns Check Here Details in Hindi
Upcoming IPO - फोटो : Istock

विस्तार

Upcoming IPO to Invest in June 2022: पिछले साल की तरह ही इस साल भी कई बड़े आईपीओ स्टॉक मार्केट में आ रहे हैं। हाल ही में एलआईसी, कैंपस एक्टिवेयर, रेनबो चिल्ड्रन्स मेडिकेयर कई कंपनियों ने अपने आईपीओ को लॉन्च किया है। आईपीओ में लिस्टिंग गेन की संभावना काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में कई लोग निवेश के लिए आईपीओ को अपनी पहली पसंद रखते हैं। कुछ समय पहले लिस्ट हुए कैंपस एक्टिवेयर, हरीओम पाइप ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इसी कड़ी में आज हम आपको आने वाले आईपीओ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें निवेश करने पर आपको बंपर रिटर्न मिल सकता है। साल के ये बड़े आईपीओ जून या जुलाई के महीने में आ सकते हैं। अगर आप स्टॉक मार्केट और आईपीओ में निवेश करते हैं, तो आपको इनके बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं आने वाले इन आईपीओ के बारे में विस्तार से -

विज्ञापन

OYO Rooms IPO

लंबे समय से निवेशक ओयो रूम्स के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि ओयो रूम्स का आईपीओ जून या जुलाई के महीने में आ सकता है। इस आईपीओ का इश्यू साइज 8,430 करोड़ रुपये है। वर्तमान समय में ओयो के मैनेजिंग डायरेक्टर रितेश अग्रवाल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Upcoming IPO in June July 2022 Know These IPO to Invest For High Returns Check Here Details in Hindi
Upcoming IPO - फोटो : Istock

Boat IPO

इस साल जून या जुलाई के महीने में बोट कंपनी का आईपीओ भी आ सकता है। इस आईपीओ का इश्यू साइज 3500 करोड़ रुपये है। वर्तमान समय में बोट के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक गंभीर हैं।

विज्ञापन

Go Airlines IPO

गो एयर का आईपीओ भी इसी साल जून या जुलाई के महीने में आ सकता है। इस आईपीओ का इश्यू साइज 3600 करोड़ रुपये है। वर्तमान समय में Nusli Neville Wadia गो एयरलाइन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

Bajaj Energy

इस साल जून या जुलाई महीने में बजाज एनर्जी का आईपीओ आ सकता है। इस आईपीओ का निवेशक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। बजाज एनर्जी आईपीओ के इश्यू साइज की अब तक कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed