फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   train ticket holi 2024 can we book seat now to go home in march know the railways rule

Train Ticket: होली पर घर जाने के लिए अभी बुक करना चाहते हैं टिकट, तो पहले जानिए क्या है रेलवे का नियम?

Wed, 29 Nov 2023 04:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 29 Nov 2023 04:10 PM IST
सार

भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, आप यात्रा की तारीख से 120 दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं। साल 2024 में होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। रेलवे के नियम के मुताबिक, यात्रा की तारीख से चार महीने पहले टिकट बुक किया जा सकता है।

विज्ञापन
train ticket holi 2024 can we book seat now to go home in march know the railways rule
Indian Railways - फोटो : Istock

विस्तार

Train Ticket Holi 2024: त्योहारों के सीजन में ट्रेन टिकट मिलना बेहद मुश्किल होता है। इस मौके पर लोग घर जाने के बारे में सोचते हैं, लेकिन ट्रेन में जगह नहीं मिलने की वजह से नहीं जा पाते हैं। अगर आप अभी से होली पर घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ट्रेन में टिकट लेने का अभी से विचार करना चाहिए। क्योंकि ट्रेन टिकट लेने में जितना लेट होगा, सीट मिलना उतना ही मुश्किल होगा। लेकिन क्या होली पर घर जाने के लिए अभी से टिकट बुक किया जा सकता है। 

विज्ञापन


भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, आप यात्रा की तारीख से 120 दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं। साल 2024 में होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। रेलवे के नियम के मुताबिक, यात्रा की तारीख से चार महीने पहले टिकट बुक किया जा सकता है। अगर इस हिसाब से देखा जाए, तो 25 नवंबर के बाद से होली के पहले का टिकट बुक किया जा सकता है। 
विज्ञापन


अगर आप तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो यात्रा की तारीख के एक दिन पहले कर सकते हैं। अगर आपका टिकट कंफर्म नहीं हो पाया, तो भी ट्रेन में यात्रा की जा सकती है, लेकिन इसके लिए आपको टीटीई से बात करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आया पैसा, अगली किस्त भी नहीं आएगी, जानिए क्या है वजह


IRCTC की प्रीमियम तत्काल सुविधा का इस्तेमाल करके भी आप टिकट बुक कर सकते हैं। प्रीमियम तत्काल में भी यात्रा से 24 घंटे पहले टिकट बुक किया जा सकता है। IRCTC मोबाइल एप से भी टिकट बुक कर सकते हैं। 

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे करें आवेदन, मिलेंगे ये बड़े फायदे

टिकट बुक करने से IRCTC की वेबसाइट और एप पर एक दो मिनट पहले लॉगिन करें। तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने पर आपको ट्रेन, तत्काल कोटा, और क्लास चुनना होगा। इसके बाद यात्री के डिटेल्स भरनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed