फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   SBI Car Loan at Minimum Interest Rate Know How to Apply Car Loan Full Process in Hindi

SBI Car Loan: एसबीआई दे रहा है सस्ती दरों पर कार लोन, जानें कैसे करें आवेदन

Thu, 26 May 2022 02:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 26 May 2022 02:31 PM IST
सार

Sbi Car Loan Lowest Interest Rate: अगर आप भी लोन पर कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एसबीआई की एक खास कार लोन स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस कार लोन स्कीम का नाम SBI New Car Loan Scheme है।

विज्ञापन
SBI Car Loan at Minimum Interest Rate Know How to Apply Car Loan Full Process in Hindi
SBI New Car Loan Scheme - फोटो : SBI, Istock

विस्तार

SBI New Car Loan Scheme: अगर आप भी लोन पर कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एसबीआई की एक खास कार लोन स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस कार लोन स्कीम का नाम SBI New Car Loan Scheme है। इस स्कीम के तहत कार लोन लेने पर आपको ढेरों बेनिफिट्स मिलेंगे। कोरोना वायरस आने के बाद महामारी की चपेट में आने से बचने के लिए लोग बड़े पैमाने पर अपने निजी वाहनों से सफर कर रहे हैं। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भारी भरकम भीड़ से बचने के लिए भी लोग अपने खुद के वाहन से आना जाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी सफर करने के लिए नई कार को लोन पर खरीदने की योजना बना रहे है, तो आप एसबीआई की न्यू कार लोन स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एसबीआई न्यू कार लोन स्कीम के बारे में विस्तार से -

विज्ञापन

इस लोन को आप मल्टी यूटिलिटी वाहन, न्यू पैसेंजर कार या स्पोर्ट्स यूटिलिटी कार खरीदने के लिए ले सकते हैं। इसमें आपको कार की ऑन-रोड कीमत का 90 प्रतिशत तक का लोन फाइनेंस हो जाता है। ऑन रोड कीमत में रजिस्ट्रेशन से लेकर इंश्योरेंस तक की सभी कीमतें शामिल होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोन का भुगतान करते समय आपको किसी प्रकार की प्री पेनल्टी भी नहीं देनी होगी। वहीं बात अगर प्रोसेसिंग फीस की करें, तो इसके लिए आपसे 6 लाख रुपये तक के लोन के लिए 1 हजार रुपये चार्ज किए जाते हैं। वहीं 6 लाख से ऊपर के लोन के लिए आपको 1500 रुपये का प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा। इसमें जीएसटी अलग से जोड़ी जाएगी।

विज्ञापन

वहीं बात अगर इंटरेस्ट की करें, तो इसे आप एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.sbi.co.in/web/interest-rates/interest-rates/loan-schemes-interest-rates/auto-loans पर विजिट करके आसानी से चेक कर सकते हैं।

इस लोन का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए। आपकी आय के आधार पर आपको अधिकतम लोन राशि दी जाएगी। वहीं अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं या किसी बड़ी निजी कंपनी में काम करते हैं। इस स्थिति में आपको लोन मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। 

एसबीआई के इस कार लोन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा। आप एसबीआई की अधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/web/personal-banking/loans/auto-loans/sbi-new-car-loan-scheme पर विजिट करके आसानी से कार लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed