PM Kisan Yojana: पोर्टल पर अगर आपको भी नजर आ रहा है ये स्टेटटस, तो जान लें आज मिलेंगे आपको भी 11वीं किस्त के पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के अंदर कई तरह की योजनाएं चलती हैं, जिनमें से कुछ राज्य सरकारें तो कुछ केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। ये सभी योजनाएं कल्याणकारी और लाभकारी होती हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। ऐसी ही एक योजना है प्राधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसका लाभ देश भर के किसानों को दिया जा रहा है। इस योजना का उद्धेश्य किसानों की मदद करना, उनके पास खेती का सामान खरीदने के लिए पैसे हों आदि है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिन्हें 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में सीधा ट्रांसफर किया जाता है। वहीं, अब सभी को 11वीं किस्त का इंतजार है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किसान पोर्टल पर कौन सा स्टेटस देखकर ये जान सकते हैं कि आपके खाते में जल्द पैसे आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
राज्य सरकार देती है पहले अप्रूवल
दरअसल, जिन लोगों को पीएम किसान योजना के तहत किस्त जारी करनी होती है, उनके लिए सबसे पहले राज्य सरकार से स्वृकिति मांगी जाती है। इसके बाद जब राज्य सरकार की तरफ से अप्रूवल दे दिया जाता है, तो आगे का काम किया जाता है।
क्या नजर आ रहा है ये स्टेटस?
वहीं, पीएम किसान पोर्टल पर जिन लोगों का स्टेटस 'रिक्वेस्ट फॉर ट्रांसफर' दिखा रहा है, उसका मतलब है कि राज्य सरकार ने आपके डेटा को वेरिफाई करवा दिया है। ऐसे में आपके खाते में पैसे भेजने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है और आपको जल्द किस्त के पैसे मिल सकते हैं।
इन लोगों को हो सकती है दिक्कत
राज्य सरकार ये मंजूरी देती है कि किन लोगों के खाते में पैसे आएंगे। लेकिन अगर आपको पोर्टल पर अपना स्टेटस 'वेटिंग फॉर अप्रूवल बाय स्टेट' दिख रहा है। तो इसका मतलब कि आपके अकाउंट का अभी अप्रूवल नहीं दिया गया है।
इतने लाभार्थियों को मिलेगी 11वीं किस्त
बात अगर 11वीं किस्त की करें, तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त के पैसे का लाभ लगभग 12 करोड़ 50 लाख किसानों को मिलेगा।
कब तक आ सकते हैं पैसे?
वहीं, 11वीं किस्त को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते में ये पैसा लोगों के खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है।