फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Bharat Bandh 2022 Today Know Affected Services Check Full Details News in Hindi

Bharat Bandh 2022: आज भारत बंद, जानें किन-किन सेवाओं पर पड़ रहा असर

Wed, 25 May 2022 03:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 25 May 2022 03:46 PM IST
सार

Bharat Bandh Affected Things and Services: पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी महासंघ ने बुधवार के दिन भारत बंद का एलान किया है। देश भर में जाति जनगणना की मांग को लेकर भारत बंद की मांग की जा रही है। जाति जनगणना को लेकर पहले भी कई बार विभिन्न राज्यों में मांग की जा चुकी है।

विज्ञापन
Bharat Bandh 2022 Today Know Affected Services Check Full Details News in Hindi
Bharat Band 2022 - फोटो : Istock

विस्तार

पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी महासंघ ने बुधवार के दिन भारत बंद का एलान किया है। देश भर में जाति जनगणना की मांग को लेकर भारत बंद की मांग की जा रही है। जाति जनगणना को लेकर पहले भी कई बार विभिन्न राज्यों में मांग की जा चुकी है। हालांकि, इन मांगों को लेकर भारत सरकार ने अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया है। इसके अलावा कुछ अन्य मांगें भी की जा रही हैं। इनमें ईवीएम से चुनाव न कराया जाना, जाति जनगणना, किसानों को एमएसपी की गारंटी आदि कई मांगें शामिल हैं। BAMCEF के अध्यक्ष वामन मेश्राम ने बताया है कि आंदोलन को राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, बहुजन मुक्ति मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा आदि संगठनों का पूरा समर्थन मिला हुआ है। ऐसे में भारत बंद होने से इसका असर देश के कई राज्यों और बड़े शहरों पर भी देखने को मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत बंद होने से देश के किन-किन सेवाओं पर असर हो सकता है?

विज्ञापन

इसका एक बड़ा असर देश के कई राज्यों में परिवहन और बाजार से जुड़ी सेवाओं पर हो सकता है। इसके अलावा देश के कई बड़े राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु आदि जगहों पर दुकानों और दूसरी चीजों को बंद कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bharat Bandh 2022 Today Know Affected Services Check Full Details News in Hindi
Bharat Band 2022 - फोटो : Istock

भारत बंद को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की जा रही है कि वो अपनी दुकानों को बंद करके रखें। इसके अलावा कई प्रदर्शनकारी ट्रेनों की आवाजाही पर भी कुछ समय के लिए रोक लगा सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे में भारत बंद से इन जगहों पर असर पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ भारत बंद का कोई बड़ा असर देशव्यापी स्तर पर नहीं देखने को मिलेगा। सभी सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

इसका असर कुछ कुछ जगहों पर ही देखने को मिलेगा। इसके अलावा देश भर में पहले भी कई बार जाति जनगणना को लेकर मांग उठ चुकी है। समय समय पर एमएसपी की लिखित गारंटी को लेकर भी कई बार मांग उठती रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed