फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Aether IPO GMP : Listing Prediction Profit or Loss to Subscribers Know About GMP Today Full Details in Hindi

Aether IPO GMP: लिस्टिंग में मिलेगा फायदा या होगा नुकसान, जानें क्या है आज का GMP

Wed, 25 May 2022 12:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 25 May 2022 12:50 PM IST
सार

Aether Industries IPO GMP: एथर इंडस्ट्रीज के आईपीओ की बिडिंग डेट की शुरुआत हो चुकी है। इसकी बिडिंग 24 से 26 मई के बीच होगी। Aether Industries के IPO का निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

विज्ञापन
Aether IPO GMP : Listing Prediction Profit or Loss to Subscribers Know About GMP Today Full Details in Hindi
Aether industries IPO GMP - फोटो : Istock

विस्तार

Aether Industries IPO GMP: एथर इंडस्ट्रीज के आईपीओ की बिडिंग डेट की शुरुआत हो चुकी है। इसकी बिडिंग 24 से 26 मई के बीच होगी। Aether Industries के IPO को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके शेयर प्राइस रेंज को 610 से 642 रुपये के बीच निर्धारित किया गया है। इसके अलावा आईपीओ का इश्यू साइज 808 करोड़ रुपये का है। वहीं कुल लॉट साइज 23 हैं। इस आईपीओ में निवेश करने के लिए आपको न्यूनतम निवेश राशि 14,030 रुपये का भुगतान करना होगा। रिटेल, नॉन इंस्टीट्यूशनल, क्वालिफाइड और एम्पलॉई एथर इंडस्ट्रीज के आईपीओ को सब्सक्राइब कर रहे हैं। अब तक इस आईपीओ को कुल 0.33 गुना सब्सक्राइब किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि एथर इंडस्ट्रीज का आईपीओ 3 या 4 जून को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकता है। एथर इंडस्ट्रीज रासायनिक कारोबार से जुड़ी कंपनी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस आईपीओ के जीएमपी के बारे में -

विज्ञापन

इस आईपीओ के जरिए कंपनी 808 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। वहीं बात अगर इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की करें, तो विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय ये बाजार में 10 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aether IPO GMP : Listing Prediction Profit or Loss to Subscribers Know About GMP Today Full Details in Hindi
Aether industries IPO GMP - फोटो : Istock

इस आईपीओ के 50 प्रतिशत हिस्से को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा 15 प्रतिशत हिस्से को नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व किया गया है। 

विज्ञापन

वहीं बाकी का 15 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। एथर इंडस्ट्रीज के आईपीओ में आप 23 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं।

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी पहले 757 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर को जारी करने जा रही थी। वहीं बाद में उसको घटाकर 657 करोड़ रुपये किया गया। अगर आप भी एथर इंडस्ट्रीज के आईपीओ को सब्सक्राइब करने जा रहे हैं, तो निवेश करने से पहले आपको आईपीओ से जुड़ी ये जरूरी जानकारी को जान लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed