फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Masked Aadhaar Card is Mandatory to Share Know Why and How to Prevent Aadhaar Misuse Details in Hindi

Aadhaar Card: आधार कार्ड पर सरकार ने अपनी एडवाइजरी ली वापस, फोटोकॉपी साझा करते समय सावधानी बरतने की कही थी बात

Sun, 29 May 2022 05:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 29 May 2022 05:01 PM IST
सार

Masked Aadhar Card Mandatory: अक्सर हम लोग कहीं भी किसी को अपने आधार कार्ड की कॉपी शेयर कर देते हैं। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो आपको तुरंत सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी ये लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है।

विज्ञापन
Masked Aadhaar Card is Mandatory to Share Know Why and How to Prevent Aadhaar Misuse Details in Hindi
aadhar card - फोटो : Istock

विस्तार

आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो या वित्तीय लेन-देन करना हो। आज कई जरूरी कार्यों के लिए इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आधार कार्ड आपकी पहचान का प्रमाण है। इसमें 12 अंकों का न्यूमेरिक डिजिट होता है। ये न्यूमेरिक अंक आपके बायोमीट्रिक पहचान को सुनिश्चित करने का काम करते हैं। ऐसे में आपको आधार कार्ड का उपयोग करते समय कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अक्सर हम लोग कहीं भी किसी को अपने आधार कार्ड की कॉपी शेयर कर देते हैं। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी ये लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसको लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया था। सरकार ने अपनी गाइडलाइन में केवल मास्क्ड आधार कार्ड को दूसरे लोगों के साथ शेयर करने के लिए कहा था। हालांकि, सरकार ने अपनी इस गाइडलाइन को वापस ले लिया है। 

विज्ञापन

सरकार ने बताया था कि आधार कार्ड की कॉपी किसी व्यक्ति या संस्था के साथ शेयर करने पर उसका गलत ढंग से इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सरकार ने लोगों को दिशा निर्देश देते हुए कहा था कि हमेशा दूसरे लोगों या संस्था के साथ केवल मास्क्ड आधार कार्ड ही शेयर करें। वहीं बाद में सरकार ने अपनी इस गाइडलाइन को वापस ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मास्क्ड आधार कार्ड

मास्क्ड आधार कार्ड में आपके 12 अंको के न्यूमेरिक कोड की पूरी संख्या नहीं दिखाई देती है। मास्क्ड आधार में केवल आधार संख्या के अंतिम 4 अंक दिखाई देते हैं। मास्क्ड आधार कार्ड को आप आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

साइबर कैफे से अपने आधार कार्ड को न करें डाउनलोड

आपको साइबर कैफे पर विजिट करके अपने आधार कार्ड को कभी नहीं डाउनलोड करना चाहिए। अगर आप साइबर कैफे पर विजिट करके अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको कंप्यूटर में आधार कार्ड की डाउनलोड की हुई फाइल को परमानेंटली डिलीट कर देना चाहिए।

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं मास्क्ड आधार कार्ड

अगर आप मास्क्ड आधार कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाकर 'डाउनलोड आधार' वाले ऑप्शन को चुनना है। फिर 'आधार/वीआईडी/नामांकन आईडी' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और 'मास्क्ड आधार कार्ड' वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।

इसके बाद आपको कुछ जरूरी जानकारी जैसे आधार नंबर आदि भरनी हैं और फिर 'रिक्वेस्ट ओटीपी' वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी आधार कार्ड से लिंक वाले नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा, जिसे आपको दर्ज करना है। इसके बाद 'डाउनलोड आधार' पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आपका मास्क्ड आधार कार्ड आसानी से डाउनलोड हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed