बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Vikas

Vikas Kumar

About

मैं क्या करता हूं?
मैं किन विषयों पर लिखूं इसका निर्धारण मूलतः हमारे मैनेजर करते हैं। या फिर सामने आई परिस्थिति के हिसाब से तय हो जाता है। और मेरी निजी रूची की बात करें तो मैं अपराध और खेल पर लिखना और पढ़ना पसंद करता हूं। खबर के अलग अलग दृष्टिकोणों पर काम करना पसंद हैं। मौजूदा समय में मेरी बीट हाईपरलोकल है। 

कहां से आया क्या है रुचि?
रही बात मेरे परिचय की तो मेरी पैदाइश लेकर पढ़ाई तक दिल्ली में हुई है। वैसे पिता जी झारखंड के गोड्डा जिला से आकर यहां बसे ... ...और पढ़ें

मैं क्या करता हूं?
मैं किन विषयों पर लिखूं इसका निर्धारण मूलतः हमारे मैनेजर करते हैं। या फिर सामने आई परिस्थिति के हिसाब से तय हो जाता है। और मेरी निजी रूची की बात करें तो मैं अपराध और खेल पर लिखना और पढ़ना पसंद करता हूं। खबर के अलग अलग दृष्टिकोणों पर काम करना पसंद हैं। मौजूदा समय में मेरी बीट हाईपरलोकल है। 

कहां से आया क्या है रुचि?
रही बात मेरे परिचय की तो मेरी पैदाइश लेकर पढ़ाई तक दिल्ली में हुई है। वैसे पिता जी झारखंड के गोड्डा जिला से आकर यहां बसे हैं। गांव आना-जाना लगा रहता है मेरा भी। अमर उजाला के साथ में वर्ष सितंबर 2017 से जुड़ा हूं। अगर आप मेरी रुचि जानने में दिलचस्पी रखते हैं तो मुझे दफ्तर में रहकर सहकर्मियों के साथ अपना काम करने में बड़ा आनंद आता है। तो सीधे तौर पर काम करना ही मेरी रुचि है। 

बुनियादी मजबूती कहां मिली?
पढ़ाई के बारे में बताऊं तो 12वीं तक की स्कूली शिक्षा मेरी नेहरू प्लेस स्थित कौटिल्य सर्वोदय विद्यालय से हुई है। इसके बाद स्नातक मैंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से किया है वो भी हिंदी पत्रकारिता में। 

मेरी पहचान
अब तक तो वैसे आप मेरे बारे में मोटा मोटा जान ही चुके हैं। अब मैं आपको अपनी पत्रकारिता और लेखक के बारे में बताता हूं। ब्रेकिंग खबर पर नजर बनाए रखना और उससे भी जरूरी नजर पड़ते ही फौरन उसे ब्रेक करना। इससे बेहतर और कुछ नहीं। उसके अलावा खबर के दूसरे पहलू पर काम करना मुझे पसंद है। मैंने राजनीति, खेल, मनोरंजन और अपराध सेक्शन के लिए काम किया है। मौजूदा समय में हाइपरलोकल टीम से जुड़ा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed