फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   the water level reduced in urban area

शहर के मार्गों से हटीं गंगा, गांवों में समस्या बरकरार

Mon, 29 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/ Updated Mon, 29 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
the water level reduced in urban area
मुहम्मदाबाद के लठ्ठूडीह-कोटवा मार्ग पर कनुआन के पास बाढ़ में बही सड़क। अमर उजाला

विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में घटाव का सिलसिला रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। चार सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पानी घटने का क्रम बना रहा। पानी घटने से एक तरफ जहां शहर के कई मार्गों पर आवागमन फिर से शुरू हो गए, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के कई मार्ग और गांव में बाढ़ का पानी लगा हुआ है। इससे इन स्थानों के लोगों की दुश्वारियां जारी हैं। पानी घटने से एक तरफ जहां लोग राहत की सांस ले रहे हैं वहीं उन्हें संक्रामक बीमारियों की भी आशंका सताने लगी है। जलस्तर में कमी होने की खुशी के बीच बाढ़ पीड़ित फिर से कहीं पानी न बढ़े, इसकी आशंका से परेशान हैं।  

अट्ठारहैगस्त से गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह लगातार 25 अगस्त तक जारी रहा। तेजी से पानी बढ़ने से गंगा का स्वरूप पूरी तरह से बदल गया और चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई देने लगा। शहर के झुन्नूलाल चौराहा, ददरीघाट, स्टीमरघाट, झंडातर, शास्त्रीनगर, कचहरी मार्ग, तुलसियाका पुल, नवाबगंज आदि मार्गों के साथ ही कई इलाकों में पानी फैल गया, जिससे आवागमन करने वालों की फजीहत बढ़ गई। मकान के पानी से घिरने की वजह से अधिकांश लोग मकान छोड़कर इधर-उधर चले गए। तटवर्ती इलाकों के सैकड़ों गांव सहित दर्जनों मकान पूरी तरह से पानी से घिर गए। एक तरफ जहां अधिकांश लोग मकान छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए, वहीं मार्गों पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था।
विज्ञापन


   इसी क्रम में 25 अगस्त को गंगा के जलस्तर में कमी का क्रम शुरू हो गया। शहर के मार्गों को छोड़कर गंगा वापस लौटने लगीं। रविवार तक जिन मार्गों पर पानी लगा था, वह पूरी तरह से निकल गया, जिससे आवागमन करने वालों की परेशानियां दूर हो गईं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के गांव पानी से घिरे रहे, जिससे बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां बनी रही। जमानिया, रेवतीपुर, बारा, गहमर, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, करंडा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिरे रहे। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी उमाशंकर राम ने बताया कि रविवार को चार सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में कमी का क्रम जारी रहा था। शाम चार बजे 64.300 जलस्तर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ जहां जलस्तर में कमी से बाढ़ पीड़ितों में खुशी है, वहीं उन्हें इस बात का भय सता रहा है कि पानी घटने पर संक्रामक बीमारियां पांव पसारेगी। पानी घटने की खुशी के बीच बाढ़ पीड़ित यह भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि कहीं फिर से जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला शुरू न हो जाए, जिससे एक बार फिर से परेशानियों का सामना करना पड़े। बारा संवाददाता के अनुसार कर्मनाशा के तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण बाढ़ की  पीड़ा से अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाये हैं। जैसे-जैसे पानी का स्तर गिर रहा है, वैसे संक्रामक रोगों के फैलने का सिलसिला शुरू हो गया है। करंडा संवादताता के अनुसार बाढ़ का पानी तो घट रहा है, लेकिन प्रभावित गांवों की समस्याएं बढ़ रही हैं  । पानी कम होने के साथ ही खर-पतवार एवं हरे पौधों की सड़ांध से लोग परेशान  हैं । पशुओं को मिलने वाला हरा चारा भी नष्ट हो गया है। 80 प्रतिशत पशुपालक हरा  चारा और घास के भरोसे ही पशुओं को पालते हैं। अब उनके सामने बहुत बड़ा संकट आ  गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed