आ रहा है ट्विटर का नया फीचर ‘बुकमार्क’, सेव कर बाद में पढ़ सकेंगे ट्वीट

एजेंसी, पोरबंदर
Fri, 24 Nov 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
twitter new feature bookmark, now you can save tweets

    ट्विटर अपने यूजर्स को जल्द ही एक ऐसी सुविधा देने की तैयारी कर रहा है जिससे वे अपने पसंदीदा ट्वीट को सुरक्षित करके बाद में पढ़ सकेंगे। फिलहाल ट्विटर ‘बुकमार्क’ नाम की इस सुविधा का टेस्ट कर रहा है। हालांकि एक अन्य दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर यह सुविधा पहले से मौजूद है।

    ट्विटर की इस सुविधा का लाभ उसके 30 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता उठा सकेंगे। इसके माध्यम से वे ट्वीट को अपनी सुविधानुसार निजी रूप से पढ़ने के लिए सुरक्षित करके रख सकेंगे। ट्विटर की उत्पाद डिजाइनर टीना कोयामा ने बृहस्पतिवार रात ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

    विज्ञापन

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘सेवफॉरलेटर’ टीम की तरफ से एक खबर है। हमने अपने नए फीचर को ‘बुकमार्क ’ नाम देने का फैसला किया है, क्योंकि इस शब्द का उपयोग आमतौर पर सामग्री को सुरक्षित करने के लिए किया जाता है और नेविगेशन में मौजूद अन्य सेवाओं के साथ इसका नाम सटीक बैठता है। कोयामा ने कहा कि आपने हमें बताया कि आप ट्वीट को बुकमार्क करना चाहते हैं, ताकि आप उन्हें बाद में देख सकें। इस बात को ध्यान में रखते हुए हम इसका डिजाइन बना रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पढ़ें: 280 कैरेक्टर भी है कम तो ट्विटर ला रहा है आपके लिए यह फीचर

    ट्विटर यूजर्स जिन प्रमुख सेवाओं की मांग कर रहे थे यह सुविधा उनमें से ही एक है। पिछले महीने ट्विटर के उत्पाद उपाध्यक्ष कीथ कोलेमन ने इस सुविधा का खुलासा किया था और कहा था कि टीम ‘सेवफॉरलेटर’ पर काम कर रही है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ट्विटर ने अक्षरों की सीमा को 140 से बढ़ाकर 280 कर दिया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें