5जी तकनीक ला रही एयरटेल, एरिक्सन के साथ हुआ करार

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 20 Nov 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
Ericsson partnered with Bharti Airtel for 5G technology in India
Apple working with Intel for 5G

    स्वीडन की टेलीकॉम कंपनी Ericsson ने बताया कि भारत में 5जी तकनीक की शुरुआत करने के लिए कंपनी ने भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के साथ समझौता किया है। एरिक्सन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और दक्षिण पूर्वी एशिया के मार्केट हेड ने मीडिया को बताया, "हमने दुनियाभर के 36 टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ करार किया है। भारत में 5जी तकनीक के लिए भारती एयरटेल से समझौता हुआ है।" हालांकि उन्होंने समझौते ही फाइनेंशियल डीटेल के बारे में कोई खुलासा नहीं किया।

    पढ़ें: Moto X4 और OnePlus5T के लॉन्चिंग समेत जानें इस सप्ताह टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें

    इस समझौते के तहत एयरटेल के साथ मिलकर एरिक्सन अगली पीढ़ी वाली 5जी तकनीक के लिए रणनीतिक रूपरेखा तैयार करेगी। एरिक्सन पहले से ही एयरटेल की 4जी सर्विस में सहयोगी है। बता दें कि कि एयरटेल ने इसी साल ऐसा एक समझौता दूरसंचार उपकरण बनाने वाली नोकिया के साथ किया था।

    विज्ञापन

    अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 5जी नेटवर्क की शुरूआत 2019-20 में होने की उम्मीद है। वहीं भारत में 2018 तक फील्ड, कंटेंट और ऐप्लिकेशन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। बता दें कि नोकिया पहले ही देश के 9 प्रमुख केंद्रों पर एयरटेल को 4जी इक्विपमेंट की सप्लाई करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें