गूगल प्ले-स्टोर पर वापस आया UC Browser, भारत में हैं 10 करोड़ यूजर्स

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Nov 2017 05:13 PM IST
UC Browser Back on Google Play Store
UC Browser

    अलीबाबा ग्रुप का पूरी दुनिया में पोपुलर UC Browser ऐप गूगल  प्ले-स्टोर पर वापस आ गया है।

    बता दें कि गूगल ने पिछले सप्ताह प्ले-स्टोर से ऐप को हटा दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक यूसी ब्राउजर पर यूजर्स को गुमराह करने का आरोप लगा था। वहीं यूसी ने कहा था कि गूगल के कुछ टेक्निकल सेटिंग्स के कारण ऐप को हटाया गया था। वहीं अब ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः Airtel ने लॉन्च किया 'सबकुछ मिलेगा, सबको मिलेगा' प्लान

    यूसी ब्राउजर के पूरी दुनिया में 50 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं जिसमें से सबसे ज्यादा भारत में 10 करोड़ यूजर्स हैं। ऐप को स्टोर से हटाए जानवे के बाद कई रिपोर्ट्स में कहा जा गया था कि यूसी ब्राउजर दूसरे ऐप को यूजर्स को रिडायरेक्ट करके उन्हें गुमराह कर रहा था। रिडायरेक्शन के कारण कई बार यूजर्स के फोन में थर्ड पार्टी ऐप भी इंस्टॉल हो जाते हैं और ऐसे में यूजर्स के फोन में मैलवेयर के आने का खतरा रहता था।

    ये भी पढ़ेंः भारतीयों के मोबाइल से डेटा लीक, सरकार ने यूसी ब्राउजर पर की नजर पैनी

    बता दें कि इससे पहले यह भी रिपोर्ट सामने आई थी कि यूसी ब्राउजर इंडिया के यूजर्स की जानकारियों को चीन की सरकार के साथ शेयर करता है। वहीं आईटी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि इस मामले में दोषी पाए जाने पर यूसी ब्राउजर को प्रतिबंधित किया जा सकता है।

    और पढ़ें...