280 कैरेक्टर भी है कम तो ट्विटर ला रहा है आपके लिए यह फीचर

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Nov 2017 01:40 PM IST
सार

एक चेन में लगातार कर सकेंगे ट्वीट

सिर्फ मोबाइल ऐप में काम करेगा यह फीचर

विज्ञापन
Twitter is testings tweetstorm feature for ios and mobile app
Twitter Announced Supports 50 Character Display Names

    विस्तार

    Twitter लगातार रोज नए-नए प्रयोग कर रहा है। अभी हाल ही में उसने ट्वीट के लिए 140 कैरेक्टर की लिमिट और डिस्प्ले नेम में 20 कैरेक्टर की लिमिट को बढ़ाते हुए क्रमशः 280 कैरेक्टर और 50 कैरेक्टर किया है। वहीं अब ट्विटर नए फीचर Tweetstorm की तैयारी में है। यह फीचर उन लोगों के लिए तोहफा साबित होगा जिनके लिए 280 कैरेक्टर भी कम पड़ जाते हैं।

    कैसे काम करेगा ट्विटर का नया फीचर Tweetstorm?

    Twitter tweetstorm feature
    Twitter tweetstorm feature - फोटो : androidpolice

    ट्विटर ने Tweetstorm टर्म का यूज चेन ट्वीट के लिए किया है। इसके रोल आउट होने के बाद आप एक चेन में पार्ट्स वाइज लंबा ट्वीट कर सकेंगे। इस नए फीचर की टेस्टिंग आईओएस और एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए चल रही है। दूसरे शब्दों में कहें तो अब लगातार एक चेन बनाते हुए एक के बाद एक ट्वीट कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि ट्विटर ने हाल ही में कहा था कि उसके नए नियमों का पालन नहीं करने वाले वेरिफाइड यूजर्स के अकाउंट्स से ब्लू टिक वापस ले लिया जाएगा। इस कड़ी यूजर्स के अकाउंट्स का ब्लू टिक ट्विटर ने हटा भी दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें