6,999 रुपये वाले इस फोन को खरीदने का आज है मौका, इसमें है 13MP का कैमरा और  4100mAh की बैटरी

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Nov 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 4 sale today via amazon from 12pm
Xiaomi Redmi 4A

    अगर आप भी कम कीमत में किसी ऐसे फोन की तलाश में हैं जिसमें आपको बढ़िया कैमरा, दमदार बैटरी के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिले तो आज आपके लिए शानदार मौका है। शाओमी के फिंगरप्रिंट सेंसर वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन रेडमी 4 की आज सेल है। फोन को अमेजॉन इंडिया से दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है।

    शाओमी रेडमी 4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Redmi 4A
    Redmi 4A

    इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

    विज्ञापन

    रेडमी 4, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज 6,999 रुपये, 3जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें