लॉकडाउन में गुड न्यूज, इस वेबसाइट ने लॉन्च की टू डेज डिलीवरी सर्विस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Apr 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
ShopClues Launches Two-Day Delivery of Essential Items in Delhi, Gurgaon during coronavirus lockdown
Two-Day Delivery - फोटो : shopclues

    भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के ये हॉटस्पॉट होंगे पूरी तरह सील किए गए हैं, हालांकि यहां आपको बता दें कि इन 15 जिले के सिर्फ हॉटस्पॉट ही सील किए गए हैं, पूरा जिला सील नहीं हुआ है। यूपी सरकार ने हॉटस्पॉट वाले इलाके में वह खुद ही जरूरी सामानों की डिलीवरी करेगी।

    ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने की कोई जरूरत नहीं है। इसी बीच शॉपक्लूज (ShopClues) ने टू डेज डिलीवरी सेवा पेश की है जिसके तहत ऑर्डर के बाद 48 घंटों में जरूरी सामानों की डिलीवरी की जाएगी। शॉपक्लूज की यह सेवा फिलहाल दिल्ली और गुरुग्राम के लिए ही है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Work From Home के लिए एकदम बेस्ट हैं ये डाटा प्लान, रोज मिलेगा 1GB से ज्यादा डाटा

    ShopClues ने कहा है कि लॉकडाउन की स्थिति में सिर्फ दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं की डिलीवरी होगी। कंपनी ने अपनी इस सेवा को लेकर होमपेज पर एक बैनर भी लाइव किया है। कंपनी ने कहा है कि सामान की डिलीवरी दरवाजे पर होगी, यूजर्स के हाथ में सामान को नहीं दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शॉपक्लूज साइट पर जरूरी सामान की लिस्ट में हाइजिन प्रोडक्ट जैसे- हार्पिक, फिनाइल, किराने का सामान, कुछ दवाइयां और मेडिकल आइटम शामिल हैं। कंपनी ने बंडल पैक ऑफर की भी शुरुआत की है। बता जें कि जोमैटो, अमेजन, फ्लिपकार्ट, बिक बास्केट और ग्रोफर्स जैसी कंपनियां भी धीरे-धीरे डिलीवरी शुरू कर रही हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें