WhatsApp ने वीडियो कॉलिंग को किया अपडेट, अब होंगे ये फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Apr 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp makes video-calling in groups easier with new update
WhatsApp Group Video, voice Calling

    लॉकडाउन की स्थिति में वीडियो में भारी इजाफा हुआ है। व्हाट्सएप से लेकर हाइक और फेसबुक मैसेंजर जैसे एप से खूब वीडियो कॉलिंग की जा रही है। इसी कड़ी में फेसबुक के स्वामित्व वाले एप व्हाट्सएप ने वीडियो कॉलिंग को लेकर नया अपडेट जारी किया है। नए अपडेट के बाद ग्रुप वीडियो कॉलिंग में आसानी होगी।

    व्हाट्सएप के नए अपडेट के बाद यूजर्स को ग्रुप वीडियो कॉलिंग के लिए ग्रुप में वीडियो कॉलिंग का आइकन मिलेगा जिसपर क्लिक करके मेंबर्स को एड किया जा सकेगा। इससे पहले, वीडियो कॉलिंग आइकन पर टैप करना होता था और फिर एक-एक मेंबर्स को सेलेक्ट करना होता था। व्हाट्सएप ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले व्हाट्सएप ने हाल ही में मैसेज फॉरवर्डिंग पर लगाम लगाई है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप यूजर्स किसी मैसेज को एक बार में एक ही शख्स को फॉरवर्ड कर सकेंगे। इससे पहले एक बार में किसी मैसेज को पांच लोगों को फॉरवर्ड करने की सुविधा थी। व्हाट्सएप ने यह फैसला फर्जी न्यूज पर रोक लगाने के मकसद से लिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें