Work From Home के लिए एकदम बेस्ट हैं ये डाटा प्लान, रोज मिलेगा 1GB से ज्यादा डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 08 Apr 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
best prepaid plans of jio airtel and vodafone for work from home offers 1.5 gb data with calling know all in detail
data plans - फोटो : amar ujala

    वर्क फ्रॉम होम के चलते इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है और ऐसे में जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने यूजर्स के लिए कई सारे डाटा प्लान लॉन्च किए हैं। तो आज हम आपको तीनों कंपनियों के कुछ खास और चुनिंदा प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1.5GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा कंपनियों आपको इन प्लान में प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी देंगी। तो आइए जानते हैं इन प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    जियो का 199 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में रोजना 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी कॉलिंग के लिए यूजर्स को 1,000 नॉन-जियो मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स मुफ्त में जियो के प्रीमियम एप्स भी इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    Jio
    Jio - फोटो : amarujala

    जियो का 399 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में रोजना 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी कॉलिंग के लिए यूजर्स को 2,000 नॉन-जियो मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स मुफ्त में जियो के प्रीमियम एप्स भी इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें