BSNL का बड़ा ऑफर, इस प्लान में मिलेगा 100GB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Apr 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
BSNL Extends Availability of Rs 499 Broadband Plan With 100GB Data Details here
BSNL - फोटो : amar ujala

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 499 रुपये वाले भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को 29 जून 2020 तक बढ़ा दी है, जो कि पहले सिर्फ 31 मार्च 2020 तक ही थी। दूसरे शब्दों में कहें तो BSNL के ब्रॉडबैंड यूजर्स 29 जून तक इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस प्लान में अधिक डाटा देने का भी एलान किया है। आइए जानते हैं...

    bsnl
    bsnl

    BSNL के इस प्रमोशन ऑफर के तहत 499 रुपये में 100 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा की स्पीड 20एमबीपीएस होगी। वहीं प्लान खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 2एमबीपीएस हो जाएगी। इस प्लान के तहत यूजर्स लैंडलाइन के जरिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है।

    भारतीय संचार निगम लिमिटेड
    भारतीय संचार निगम लिमिटेड - फोटो : Internet

    इस प्लान की उपलब्धता की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप को छोड़कर सभी सर्किल में यह प्लान उपलब्ध है, हालांकि BSNL के इस प्लान में अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। बता दें कि 999 रुपये वाले प्लान में अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें