Vodafone Idea का खास ऑफर, सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर रिचार्ज करा सकेंगे मोबाइल नंबर

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर खास सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के तहत 2जी नेटवर्क के यूजर्स एसएमएस भेजकर और मिस्ड कॉल देकर मोबाइल नंबर रिचार्ज करा सकेंगे। फिलहाल, यह सर्विस हरियाणा के सर्किल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द इस सेवा को देश के अन्य सर्किल में पेश करेगी। आपको बता दें कि इससे पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए SMS से रिचार्ज कराने की सुविधा को बाजार में पेश किया था।

एसएमएस के जरिए ऐसे करें मोबाइल रिचार्ज
अगर आप SBI के ग्राहक है, तो आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में Stopup लिखना होगा। इसके बाद स्पेस देकर MPIN और फिर स्पेस देकर मोबाइल नंबर लिखें। अब रिचार्ज की कीमत लिखकर इस 9223440000 नंबर पर मैसेज भेज दें। अब आपका मोबाइल नंबर रिचार्ज हो जाएगा।
अगर आप ICICI बैंक के ग्राहक है, तो आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में MTOPUP लिखना होगा। इसके बाद स्पेस देकर अपना मोबाइल नंबर के साथ रिचार्ज की राशि एंटर करें और फिर से स्पेस देकर अपने बैंक खाते के अंतिम छह अंक लिखकर इस 9222208888 नंबर पर मैसेज भेज दें। अब आपका मोबाइल नंबर रिचार्ज हो जाएगा।

Axis बैंक के ग्राहक एक एसएमएस के जरिए मोबाइल नंबर रिचार्ज करा सकते है। इसके लिए ग्राहकों को मैसेज बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर लिखना होगा। इसके बाद स्पेस देकर रिचार्ज की राशि एंटर करें और बैंक अकाउंट की आखिरी 6 अंक लिखकर इस दोनों नंबर में से 9717000002 / 5676782 किसी एक नंबर पर भेज दें। इतना करने के बाद मोबाइल नंबर रिचार्ज हो जाएगा।