भारत में 4.9 करोड़ बार डाउनलोड हुआ Tiktok, 17 करोड़ पहुंचा फेसबुक का डेली ट्रैफिक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Apr 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
TikTok become most downloaded social media app in India amid lockdown
tiktok - फोटो : amar ujala

    कोरोना वायरस के कारण लोग अपने घरों में कैद हैं। कई लोग लॉकडाउन की वजह से घरों में हैं तो कई लोग संक्रमण के कारण एहतियातन घरों में हैं। ऐसे में लोगों के मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन स्मार्टफोन है। ऐसे में लोग जमकर इंटरनेट और स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिसर्च करने वाली कंपनी सिमिलर वेब ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कोरोना वायरस फैलने के बाद से इंटरनेट के इस्तेमाल में भारी इजाफा देखने को मिला है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन के कारण वेबसाइट यूजर्स में बंपर इजाफा हुआ है जो कि हैरान करने वाला है, क्योंकि उम्मीद यह थी कि लोग मोबाइल एप का अधिकतर इस्तेमाल करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिमिलर वेब के डाटा के मुताबिक फेसबुक एप पर जहां 1.1 फीसदी यूजर्स बढ़ें हैं, वहीं फेसबुक की वेबसाइट यानी फेसबुक डॉट कॉम पर यूजर्स की संख्या में 17 करोड़ का इजाफा हुआ है जो कि पहले 12 करोड़ था। यहां आंकड़ा 15 जनवरी से 24 मार्च के बीच का है। वहीं नेटफ्लिक्स की साइट के ट्रैफिक में 16 फीसदी का इजाफा देखनो को मिला है जबकि एप पर यह संख्या 0.3 फीसदी है।

    विज्ञापन

    लॉकडाउन की वजह से जहां कई बड़े खेलों का आयोजन रद्द कर दिया गया है। आईपीएल पर भी अभी संशय ही है, वहीं वीडियो गेम्स की लोकप्रियता बढ़ी है। खेल रद्द होने के कारण ईएसपीएन के ट्रैफिक में 40 फीसदी की कमी देखने को मिली है, जबकि वीडियो गेम स्ट्रीमिंग साइट ट्विच टीवी के ट्रैफिक में 19 फीसदी से अधिक का इजाफा देखने को मिला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लॉकडाउन का बड़ा फायदा सोशल मीडिया और शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक को मिला है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला सोशल मीडिया एप बन गया है। जनवरी के मुकाबले मार्च में टिकटॉक एप की डाउनलोडिंग में 20 फीसदी का इजाफा देखा गया है, हालांकि यह डाटा 22 मार्च 2020 तक का है, जबकि लॉकडाउन की घोषणा 24 मार्च को हुई थी। टिकटॉक की प्ले-स्टोर और एप स्टोर पर कुल डाउनलोडिंग 49 मिलियन यानी 4.9 करोड़ की संख्या को पार कर चुकी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें