फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल : 21,999 रुपये वाले सैमसंग के इस फोन को खरीदें सिर्फ 10,990 रुपये में

amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 16 May 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
samsung s5 at a discount of Rs 11000
फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल - फोटो : amarujala

    फ्लिपकार्ट पर 14 मई से बिग 10 सेल शुरू हो चुकी है। सेल में इलेक्टॉनिक प्रोडक्ट से लेकर बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ये सेल 18 मई तक चलने वाली है। सेल में फ्लिपकार्ट ने सैमसंग गैलेक्सी एस 5 स्मार्टफोन लिस्ट किया है, जिस पर 11,000 रुपये की छूट मिल रही है। गैलेक्सी एस 5 के व्हाइट वेरिएंट पर यह ऑफर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की बाजार में मौजूदा कीमत 21,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट अपनी बिग 10 सेल के तहत इस स्मार्टफोन को 50 फीसदी डिस्काउंट पर बेच रहा है।

    स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग एस 5
    सैमसंग एस 5

    सैमसंग गैलेक्सी एस 5 में 5.1 इंच का फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज का एडोनिस प्राइम ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज दिया गया है। फोन के स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन सिंगल सिम सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर व 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4जी सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि फोन में 4जी इंटरनेट कनेशन नहीं मिलता। गैलेक्सी एस 5 को पावर देने के लिए इसमें 2800 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें