एचटीसी यू 11 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें हैं ऐसे फीचर्स जो किसी और में नहीं

कई सारे टिजर जारी करने के बाद एचटीसी ने अपना नया स्मार्टफोन एचटीसी यू 11 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जो शायद ही किसी दूसरे स्मार्टफोन में होंगे।इस स्मार्टफोन की बिक्री इसी महीने से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन पर अमेजॉन सिल्वर और ब्रिलियंट ब्लैक कल वेरियंट में होगी। इस फोन में ऐज सेंस फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यूजर्स फोन के किनारों को दबाकर फोन को ऑपरेट कर सकते हैं।
जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

फोन में सबसे खास एचटीसी ऐज सेंस फीचर है। इस फीचर का इस्तेमाल कर आप फोन को गेस्चर के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप कैमरा लॉन्चिंग और टेक्सट मैजेस सेंड करने में कर सकते हैं। स्मार्टफोन में आपको ऐडवांस टच मोड का विकल्प मिलता है। इस मोड में आप हाथों में दस्ताने पहन कर भी फोन पर काम कर सकते हैं। फोन को 17 जून से एचटीसी की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जाा सकेगा। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को कंपनी फ्री में 1,999 रुपये का फ्लिप कवर दिया जाएगा।
एचटीसी यू 11 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड नूगट 7.1 पर काम करता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। एचटीसी यू में 5.5 इंच का क्वॉड एचडी सुपर एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो कॉनिंग गोरिल्ल ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन 4जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में आता है। फोन के स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल एलईडी फ्लैश वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो क्विक चार्ज सपोर्ट 3.0 के साथ आती है। फोन की कीमत की बात करें तो यूरोप में इस स्मार्टफोन की कीमत 749 यूरो लगभग 53,000 रुपये है जबकि अमेरिका में इसकी कीमत 749 डॉलर लगभग 48,000 रुपये है। भारत में यह फोन 51,990 रुपये में बिकेगा।