नोकिया 3310 खरीदने से पहले इन 5 सवालों के जवाब तो जान लीजिए

एक लंबे इंतजार के बाद नोकिया 3310 एक बार फिर से बाजार में नए अवतार में आ गया है। इस बार फोन का रूप-रंग पूरी तरह से बदल गया है, लेकिन फौलादी बादशाहत आज भी कायम है। पुराने फोन की बैटरी के बारे में आपको बताने की जरूरत भी नहीं है तो नए नोकिया 3310 की बैटरी के बारे में जान लीजिए कि यह 30 दिन तक चलने वाली है। अब इस फोन से जुड़े कुछ सवाल भी हैं जिनका जवाब फोन खरीदने से पहले आपको पता होना चाहिए।

इंटरनेट चलेगा कि नहीं ?
फोन खरीदते समय सबसे पहला सवाल जो आजकल सामने आ रहा है वह है इंटरनेट। यह सवाल नोकिया 3310 पर लागू होता है तो आपको बता दें कि इसमें इंटरनेट चलेगा। इस फोन में 2जी नेटवर्क की कनेक्टिविटी दी गई है। यानी आप आसानी से इंटरनेट सर्फिंग कर सकते हैं।

क्या नोकिया 3310 में कैमरा है ?
आज कल कोई भी फोन हो। सस्ता हो या महंगा हो। दूसरा सवाल लोग ये करते हैं कि फोन में कैमरा है कि नहीं। नोकिया 3310 को लेकर भी आप सोच रहे होंगे कि 3,310 रुपये खर्च हो रहा है तो कैमरा तो होना ही चाहिए, तो कंपनी ने आपके लिए 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दे दिया है, लेकिन सेल्फी कैमरा ना होने से सेल्फी का मजा नहीं मिलने वाला है।