शाओमी रेडमी 4 हुआ लॉन्च, इस सस्ते स्मार्टफोन के फीचर्स हैं कमाल के

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 16 May 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
XIAOMI REDMI 4 LAUNCHED AT 6990 WITH 4100mAh BATTERY
रेडमी 4

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी 4 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को नई दिल्ली में एक इवेंट के दौरान पेश किया। कंपनी ने फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। बता दें कि शाओमी ने इस स्मार्टफोन को चीन में पिछले साल नवंबर में ही लॉन्च कर दिया था।

    रेडमी 4 23 मई से ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन इंडिया और एमआई.कॉम पर उपलब्ध होगा। हालांकि एमआई होम पर यह फोन 20 मई से ही उपलब्ध होगा। कंपनी ने फोन को मेटल ब्लैक और एलिगैंट गोल्ड करल वेरिएंट में लॉन्च किया है।

    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी 4 की भारत में कीमत

    रेडमी 4
    रेडमी 4

    शाओमी रेडमी 4 की भारत में शुरुआती कीमत 6,990 रुपये है। कंपनी ने स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में पेश किया है। रेडमी 4 के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 6,990 रुपये है। जबकि 3जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं 4जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी 4 के स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी रेडमी 4 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। हालांकि चाइना में इसी स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का प्रयोग किया गया है। फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले मौजूद है, जो 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिजाइन के साथ आता है। फोन को भारत में अपडेटेड एंड्रॉयड के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर काम करता है। फोन के स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    स्मार्टफोन में डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप मिलता है। जिसमें आप दो सिम कार्ड या एक सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेडमी 4 में 13 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4जी सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 4100 एमएएच की बैटरी भी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें