... तो इसलिए आपको सैमसंग गैलेक्सी एस8 नहीं खरीदना चाहिए

सैमसंग की साख बचाने वाला फोन गैलेक्सी एस8 बाजार में आ चुका है। कई यूजर्स इसे यूज भी कर रहे हैं। हाल ही में फोन को भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। बता दें इसे पहले सैमसंग नोट 7 में बैटरी एक्सप्लोजन की समस्या सामने आई थी। जिसके बाद कंपनी ने इस फोन की बिक्री पर रोक लगा दी थी। इसी बीच गैलेक्सी एस8 को लेकर भी कई शिकायतें आ रही हैं। तो आईए आपको बाताते हैं उन दिक्कतों के बारे में जिस वजह से आपको ये स्मार्टफोन नहीं खरीदना चाहिए।

वायरलेस चार्जिंग
कुछ यूजर्स ने सैमसंग फोरम में शिकायत की है कि उन्हें वायरलेस चार्जिंग में दिक्कत आ रही है। यहां तक कि वे वायरलेस के जरिए फोन को चार्ज भी नहीं कर पा रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि फोन के साथ मिले वायरलेस चार्जर के अलावा सैमसंग के दूसरे वायरलेस चार्जर और दूसरी कंपनियों के QI सर्टिफायड चार्जर भी गैलेक्सी एस 8 को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं।

डिस्प्ले
सैमसंग गैलक्सी एस8 के कुछ यूजर्स ने फोन के डिस्प्ले पर लाल दाग दिखाई देने की शिकायत की थी।