आधी कीमत पर मिलेगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 का नया अवतार

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Fri, 12 May 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
samsung note 7 will relaunched at 50 percent cheaper price

    सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 7 की पिछली साल की असफलता को भुनाने में लगा है। सैमसंग ने पिछले साल इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, लेकिन स्मार्टफोन में बैटरी को लेकर दुनिया भर से शिकायतें आईं। कई जगहों से फोन की बैटरी ब्लास्ट होने की भी खबरें आई। जिसके बाद कंपनी को स्मार्टफोन की बिक्री पर रोक लगानी पड़ी थी।

    अब खबरें है कि सैमसंग इस स्मार्टफोन को कुछ बदलाव के साथ री-लॉन्च करेगा। री-लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन का नाम गैलेक्सी नोट 7आर रखा जाएगा। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को नोट 7 की आधी कीमत पर बेचेगा। सैमसंग इस नोट 7आर को कुछ ही देशों में लॉन्च करेगा। माना जा रहा था कि कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में री-लॉन्च नहीं करेगी, लेकिन अब खबर है कि कंपनी फोन को भारत में भी पेश करेगी।

    विज्ञापन

    क्या होगा नया

    सैमसंग नोट 7
    सैमसंग नोट 7

    अगर खबरों की माने तो सैमसंग नोट 7 आर को इस साल जून में बाजार में पेश कर सकता है। कंपनी ने फोन की बैटरी में बदलाव किया है। रीफर्बिस्ड स्मार्टफोन में पहले के मुकाबले छोटी बैटरी लगाई जाएगी। जिससे फोन में आ रही बैटरी एक्सप्लोजन की समस्या हल हो सके।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन के डिजाइन में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। नोट 7 आर में 3,200 एमएएच की बैटरी होगी, जबकि नोट 7 3,500 एमएएच की बैटरी थी। गैलेक्सी नोट 7 आर एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर काम करेगा। रिपोर्ट की माने तो फोन की कीमत लगभग 28,000 रुपये के आसपास होगी। कुछ रिपोर्ट में इसकी कीमत 39,000 के आसपास भी बताई गई है। फोन की असली कीमत का पता तो लॉन्चिंग के बाद ही पता चल पाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें