Huawei अपने फोन के लिए लॉन्च करेगी OS, ट्रेडमार्क के लिए दिया आवेदन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 13 Jun 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Huawei files trademark application for mobile OS Hongmeng around the world
Hongmeng - फोटो : Technology News World

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अमेरिका में बैन होने और गूगल का सपोर्ट बंद होने के बाद अपना ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च करने का फैसला किया है। हुवावे ने अपने ओएस Hongmeng के ट्रेडमार्क के लिए आवेदन दिया है। कंपनी ने यह फैसला पिछले महीने अमेरिकी सरकार द्वारा बैन किए जाने के बाद लिया है। बता दें कि हुवावे पर अमेरिकी नागरिकों की जासूसी का आरोप है।

    रिपोर्ट के मुताबिक हुवावे ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम हॉन्गमेंग के ट्रेडमार्क के लिए कंबोडिया, कनाडा, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड जैसे देशों में आवेदन किया है। इसकी जानकारी U.N. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) ने दी है। उपरोक्त देशों के अलावा कंपनी ने 27 मई 2019 को पेरू में इसके लिए आवेदन किया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः हुवावे को मिली 90 दिन की छूट, पिछले हफ्ते किया गया था ब्लैकलिस्ट 

    विश्व बौद्धिक संपदा संगठन में हुवावे द्वारा दिए गए आवदेन के मुताबिक हुवावे अपने ओएस Hongmeng का इस्तेमाल स्मार्टफोन, कंप्यूटर्स, रोबोट, कार और टीवी में करेगी। बता दें कि चीन में कंपनी ने पिछले साल अगस्त में ही अपने ओपरेटिंग सिस्टम के लिए आवेदन किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस साल की शुरुआत में ही Huawei के उपभोक्ता डिवीजन के सीईओ रिचर्ड यू ने जर्मनी के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि हुवावे के पास खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम है। बता दें कि हुवावे दुनिया का दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है।

    ये भी पढ़ेंः Huawei के फोन में नहीं चलेंगे गूगल के ऐप्स, Google ने एंड्रॉयड का सपोर्ट भी किया बंद

    गौरतलब है कि हुवावे को अमेरिका ने जासूसी के आरोप में ब्लैकलिस्ट करके एनटिटी लिस्ट में डाल दिया गया था। इस लिस्ट में जाने के बाद कंपनियों को पास अमेरिकी कंपनियों से बिजनेस करने का लाइसेंस नहीं रह जाता है। यह मामला पिछले साल दिसंबर से ही चल रहा है।

    अमेरिका ने कहा है कि हुवावे की मदद से चीन उनकी जासूसी कर सकता है, वहीं हुवावे का कहना है कि उसकी भी डिवाइस से किसी भी प्रकार का को खतरा नहीं है औ वह अमेरिकी लोगों की जासूसी नहीं करती है, वहीं हुवावे ने यह भी कहा है कि वह बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने के लिए तैयार है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें