1,000 रुपये सस्ता हुआ Vivo का डुअल कैमरे वाला यह फोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 13 Jun 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Vivo Y93 Price cut in India by Rs 1,000, Now Starts from 10,990
vivo y93 - फोटो : amazon

    वीवो ने अपने एक स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है। कटौती के बाद Vivo Y93 का 3 जीबी और 4 जीबी रैम वाला वेरियंट अब क्रमशः 10,990 रुपये और 1,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। नई कीमत के साथ फोन को अमेजन पर लिस्ट भी कर दिया गया है। बता दें कि इस फोन की कीमत में यह दूसरी बार कटौती हुई है। इस फोन को पिछले साल दिसंबर में भारत में लॉन्च किया था।

    Vivo Y93 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1580 पिक्सल है। Vivo Y93 में मीडियाटेक का हीलिोय पी22 प्रोसेसर है और इसके अलावा इसमें 4030mAh की बैटरी दी गई है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Vivo Z1 Pro जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें