BSNL ने लॉन्च किया 'अभिनंदन-151' प्री-पेड प्लान, जानें इसके बारे में

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 13 Jun 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
BSNL Launches Abhinandan-151 Prepaid plan Offering 1GB Data per Day and Unlimited Calling
बीएसएनएल - फोटो : PTI

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) एक नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है। BSNL ने इस प्लान का नाम 'अभिनंदन-151' रखा है, हालांकि BSNL का यह प्लान फिलहाल चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल में ही उपलब्ध है। BSNL के अभिनंदन-151 प्लान की खासियतों की बात करें तो इस प्लान में ग्राहकों को 180 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान के तहत ग्राहकों को रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही रोज 1 जीबी डाटा भी मिलेगा। इस प्लान की कीमत 151 रुपये है।

    सभी सर्किल में अनलिमिटेड लोकल-एसीटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि इस प्लान में आपको दिल्ली और मुंबई में भी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी जो अन्य प्लान के साथ नहीं मिलती है। हालांकि इस प्लान के साथ मिलने वाली फ्री सेवाएं सिर्फ 24 दिनों तक ही वैध होंगी। ऐसे में प्लान की वैधता 180 दिनों की होगी लेकिन फ्री कॉलिंग और मैसेज 24 दिनों तक ही मिलेंगे। इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए ग्राहकों को PLAN 151 टाइप करके 123 पर एक मैसेज भेजना होगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः BSNL 4G Plus Wi-Fi हुआ लॉन्च, ग्राहकों को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

    गौरतलब है कि बीएसएनएल ने हाल ही में BSNL 4G Plus सर्विस लॉन्च की है। BSNL की यह सेवा एक हॉट-स्पॉट सेवा है जिसके जरिए लोगों को हाई-स्पीड इंटरनेट दिया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए कंपनी देशभर में जगह-जगह वाई-फाई हॉट-स्पॉट लगाएगी, जिसके जरिए लोगों को इंटरनेट मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब BSNL 4जी प्लस के फायदे की बात करें तो BSNL के वाई-फाई हॉट-स्पॉट रेंज में होने पर आप आसानी से अपने फोन में 4जी डाटा इस्तेमाल कर पाएंगे। ऐसे में आप बीएसएनएल के इस वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल खुद के फोन के नेटवर्क के रूप में कर पाएंगे। इस सेवा के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें