Huawei के फोन में नहीं चलेंगे गूगल के ऐप्स, Google ने एंड्रॉयड का सपोर्ट भी किया बंद

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 20 May 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Huawei Blacklisted in America, Google has suspended business of hardware, software
huawei - फोटो : Tom's Hardware

    अमेरिकी दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म करने की घोषणा की है। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबित गूगल अब हुवावे को सॉफ्टवेयर नहीं देगा। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी सरकार ने पूरी दुनिया में हुवावे को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने हुवावे को अमेरिका में ब्लैकलिस्ट कर दिया है। गूगल के अलावा इंटेल, चिपसेट निर्माता कंपनी Qualcomm, Xilinx और Broadcom जैसी कंपनियां भी अब हुवावे को किसी तरह के हॉर्डवेयर और सॉफ्टवेयर सप्लाई नहीं करेंगी। बता दें कि हुवावे पर फोन के जरिए लोगों की जासूसी करने का आरोप लगा है।

    हुवावे को ब्लैकलिस्ट करने और गूगल का सपोर्ट बंद करने से क्या होगा असर

    Android
    Android - फोटो : amar ujala

    ट्रंप सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट करने और गूगल और क्वॉलकॉम जैसी कंपनियों का सपोर्ट बंद होने के बाद हुवावे को बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि गूगल तत्काल प्रभाव से हुवावे को एंड्रॉयड का अपडेट देना बंद कर देगा। साथ ही हुवावे स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर, जीमेल और यूट्यूब जैसे ऐप्स की सेवा बंद हो जाएगी। ऐसे में हुवावे को एंड्रॉयड के पब्लिक वर्जन से काम चलाना होगा। साथ ही Huawei के फोन में यूजर्स गूगल के किसी भी ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

    विज्ञापन

    ब्लैकलिस्ट होने के बाद हुवावे क्या करेगा?

    Android Q
    Android Q

    ब्लैकलिस्ट होने के बाद हुवावे को अब एंड्रॉयड के ओपन सोर्स प्रोजेक्ट से काम चलाना पड़ेगा। बता दें कि गूगल का एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (AOSP) कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। इस प्रोजेक्ट के साथ पूरी दुनिया में 2.5 बिलियन डिवाइस एक्टिव हैं। यहां भी एक मुसीबत यह है कि गूगल इस प्रोजेक्ट में तो अन्य लोगों को तो टेक्निकल सपोर्ट देगा लेकिन हुवावे को यह सपोर्ट नहीं मिला।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्या है पूरा मामला

    FBI
    FBI

    दरअसल पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में ही अमेरिका के दबाव पर कनाडा ने वैंकूवर में एक कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) मेंग वांगझू को गिरफ्तार कर लिया था। मेंग हुवावे के प्रमोटर रेने जेंगफेई की बेटी हैं। मेंग पर कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। पिछले साल सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एफबीआई ने हुवावे के स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने से मना किया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें