Google Pixel 4 की आधिकारिक फोटो आई सामने, मिलेगा चौकोर कैमरा सेटअप

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 13 Jun 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
Google Pixel 4 Official Image Released, all you need to know
Google Pixel 4 - फोटो : GOOGLE

    तमाम लीक रिपोर्ट सामने आने के बाद गूगल ने अपने पिक्सल 4 की आधिकारिक फोटो शेयर की है। गूगल ने Google Pixel 4 की एक फोटो साझा की है। फोटो से पता चल रहा है कि गूगल पिक्सल 4 में एपल ट्रू टोन जैसी ही डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही फोटो में साफ दिख रहा है कि कैमरा सेटअप चौकोर है जिसमें तीन सेंसर नजर आ रहे हैं। ऐसे में गूगल का पिक्सल सीरीज के तहत यह पहला फोन होगा जिसमें एक से अधिक कैमरे मिलेंगे।

    फोटो के मुताबिक फोन के पीछे चौकोर कैमरा है जिसमें तीन सेंसर्स और एलईडी फ्लैश लाइट नजर आ रही है। साथ ही एक एक छोटा-सा छेद भी दिखाई दे रहा है जो कि नॉयज कैंसिलेशन माइक्रोफोन हो सकता है। फोन के दाहिनी ओर एक सफेद रंग का बटन नजर आ रहा है जो कि गूगल असिस्टेंट का बटन हो सकता है। फोन के पीछे गूगल का लोगो जी है। गूगल पिक्सल 4 की फोटो के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिख रहा है।

    विज्ञापन

    ऐसे में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की उम्मीद की जा रही है। फोन की लॉन्चिंग तारीख के बारे में तो कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को कंपनी अक्टूबर 2019 में लॉन्च करेगी। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि हर बार की तरह गूगल पिक्सल 4 के साथ पिक्सल 4 एक्सएल को भी लॉन्च करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें