Vivo Z1 Pro जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 13 Jun 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
Vivo Z1 Pro launching in India soon with triple rear camera, Know details here
Vivo Z1 Pro - फोटो : youtube

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Z1 Pro लॉन्च करने वाली है, हालांकि कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है। वहीं इस बात की पुष्टि हो गई है कि Vivo Z1 Pro की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। यहां गौर करने वाली बात यह है कि वीवो जेड1 प्रो को अभी तक किसी भी देश में लॉन्च किया गया है। ऐसे में वीवो के जेड सीरीज का पहला फोन सबसे पहले भारत में ही लॉन्च होगा। कंपनी ने इस फोन का यूट्यूब पर एक टीजर भी जारी किया है।

    Vivo Z1 Pro की खासियतें

    वीवो के इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें इन-डिस्प्ले कैमरा मिलेगा। ऐसे में इस तरह के कैमरे के साथ लॉन्च होने वाला वीवो का यह पहला फोन होगा। कैमरे के साथ आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इस बारे में जानकारी दी है कि फोन में वाइड स्क्रीन मिलेगी जो कि वीडियो देखने वालों के लिए तोहफा होगा।

    विज्ञापन

    इसके अलावा अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक पूरे दिन की बैटरी मिलेगी। साथ ही बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा Vivo Z1 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा होगा जिसके साथ एआई का सपोर्ट मिलेगा। वीवो जेड1 प्रो का टीजर आप यहां देख सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें