मोटो ई4 और ई4 प्लस की जानकारी लीक, जानें क्या होगी कीमत

लेनोवो अधिकृत मोबाइल ब्रांड मोटो इस साल कई स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, ये खबरें तो बाजार में लंबे समय से आ रही हैं। इस साल लॉन्च होने वाले मोटो के स्मार्टफोन में मोटो सी सीरीज के हैंडसेट भी शामिल हैं। मोटो सी सीरीज के आलावा मोटो ई-3 का अपग्रेड, मोटो जेड प्ले और मोटो जेड को भी इसी साल लॉन्च करेगा। अगले एक दो महीने में लॉन्च होने वाला मोटो सी सीरीज स्मार्टफोन कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा।
मोटो के जल्द लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन मोटो ई4 मोटो ई4 प्लस की जानकारी एक चाइनीज वेबसाइट पर लीक हुई है। मोटो ई4 की जानकारियां तो बहुत पहले ही लीक हो चुकी हैं, लेकिन मोटो ई4 प्लस की जानकारी अभी लीक हुई है। लीक जानकारी के अनुसार मोटो के इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी होगी। मोटो ई4 प्लस में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। वहीं मोटो ई4 में 5 इंच का डिस्प्ले मौजूद होगा।
ये भी पढ़ें : सेकेंडों में मिलेगा खोया हुआ स्मार्टफोन, अपनाएं ये ट्रिक
लीक में पता चला है कि मोटो ई4 प्लस में मीडियाटेक एमटी 6737 एम प्रोसेसर होगा। फोन में 2 जीबी या 3 जीबी का रैम होगा। वहीं मोटो ई4 में 2जीबी का रैम होगा। दोनों ही फोन 16 जीबी स्टोरेज के साथ आएंगे। मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस एंड्रॉयड नूगट पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 150 यूरो और 190 यूरो होगी। इस हिसाब से भारत में मोटो ई4 की कीमत 10,500 रुपये और मोटो ई4 प्लस की कीमत 13,400 रुपये होगी।