आज भारत में लॉन्च होगा Moto G5 Plus, ऐसे देखें लाइव

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Mar 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
Moto G5 Plus today launch in India here watch live
मोटो जी5 प्लस

    बर्सिलोना के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च हुआ मोटो जी5 प्लस आज भारत में लॉन्च होगा। फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में होगी। साथ ही Moto G5 Plus एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर आज से मिलने लगेगा। हालांकि मोटो जी 5 के भारत में लॉन लॉन्चिंग की कोई जानकारी नहीं है।

    स्पेसिफिकेशन, कीमत और लाइव इवेंट

    मोटो जी5 प्लस
    मोटो जी5 प्लस

    Moto G5 Plus में 1080x1920 रिजॉल्यूशन वाला 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2GHz स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3GB और 4GB रैम वेरिएंट के साथ 32GB और 64GB इंटरनल मेमोरी जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल ऑटो फोकस के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जो 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन

    मोटो जी5 प्लस में है टर्बो पावर बैटरी चार्जिंग सपोर्ट

    मोटो जी5 प्लस
    मोटो जी5 प्लस - फोटो : techupdate3

    इसमें 3000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। इसमें टर्बो पावर बैटरी चार्जिंग सपोर्ट है जिसे लेकर कंपनी का दावा है 15 मिनट की चार्जिंग के बाद फोन की बैटरी 6 घंटे तक चल सकती है। हालांकि फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ लेकिन बताया जा रहा है कि इसके 2 जीबी/32 जीबी वेरियंट की कीमत 15,300 रुपये और 3 जीबी/32जीबी वेरियंट की कीमत 19,700 रुपये हो सकती है। वहीं 4 जीबी/64 जीबी वेरियंट की कीमत कोई जानकारी एमडब्ल्यूसी 2017 में नहीं दी गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें