iPhone 8 इस साल नहीं होगा लॉन्च, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Apr 2017 11:14 AM IST
iPhone 8 Will Not launch This Year claim a report
iPhone

    यदि आप भी उन आईफोन लवर्स में से एक हैं जो आईफोन  8 का बेसब्री से इंतजार करते हैं तो आपके लिए बहुत ही बुरी खबर है। अभी तक जहां ये खबर थी कि आईफोन 8 देर से लॉन्च होगा, वहीं अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन 8 इस साल लॉन्च ही नहीं होगा।

    ये भी पढ़ें- आईफोन 8 की लॉन्चिंग में हो सकती है देरी, कीमत का हुआ खुलासा

    रिपोर्ट के मुताबिक

    ऐप्पल इस साल केवल iPhone 7S और iPhone 7S Plus के लिए ऑर्डर लेगा, क्योंकि यही दोनों फोन को कंपनी इस साल लॉन्च करेगी। आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस, आईफोन 7 के अपग्रेडेड वर्जन होंगे। Foxconn के करीब सूत्रों के मुताबिक नए आईफोन के पैकेजिंग मैटेरियल की सप्लाई ही जून के लास्ट सप्ताह में होगी। ऐसे में कहा जा रहा है कि सितंबर तक कंपनी आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस को आईफोन 8 की जगह लॉन्च कर सकती है।

    बता दें कि हाल ही में आईफोन 8 की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं। इन तस्वीरों को Tipster Benjamin Geskin ने शेयर किया था जो कि आईफोन के पार्ट्स सप्लायर Foxconn से जुड़े हैं। कॉन्सेप्ट इमेज के मुताबिक आईफोन 8 में होम बटन नहीं होगा। इसके अलावा अब तक आई खबरों में आईफोन 8 में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और डुअल कैमरा सेटअप होने का भी दावा किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें